फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पाक कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं पुरस्कृत

Fri, 28 Nov 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। एएच एग्री इंटर काॅलेज दुधारा में शुक्रवार को गृह विज्ञान की छात्राओं को विविध प्रकार के पकवान बनाने का टास्क दिया गया। छात्राओं ने लजीज पकवान तैयार कर विशेषज्ञ शिक्षकों के समक्ष प्रदर्शित किया। पाक कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने कहा कि खाद्य विज्ञान और संतुलित आहार दोनों ही स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण हैं। खाद्य विज्ञान भोजन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित है, जबकि संतुलित आहार एक विविध और उचित अनुपात में भोजन है, जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और खनिज जैसे सभी आवश्यक पोषक तत्व शामिल हों। संतुलित आहार से शरीर का वजन बनाए रखने, बीमारियों से बचाव और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। फल विटामिन, खनिज और फाइबर का उत्कृष्ट स्रोत है। मुख्य भोजन में इन्हें शामिल करें। ऊतकों के निर्माण और मरम्मत के लिए प्रोटीन आवश्यक है।

प्रतियोगिता के लिए 10-10 छात्राओं की टीम बनाई गई। टीम लीडर का चयन किया गया। अंजनी कुमारी, अर्चना कुमारी, गरिमा कुमारी, अकलीमुनीशा, प्रीति कुमारी, लक्ष्मी, तबस्सुम, फरहीन, मिस्बाह व शहजादी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संयोजन हकीमुल्लाह व अखिलेश कुमारी ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुहम्मद इश्तियाक अंसारी, फसीहुद्दीन, मुहम्मद यूनुस, मुहम्मद शाहिद, अब्दुस्सलाम, जुबेर अहमद, ओबैदुल्लाह, मुहम्मद परवेज़ अख्तर, हकीमुल्लाह, ओजैर अहमद, जुनेद अहमद, अखिलेश कुमारी, सबीह अहमद, असादुल्लाह, रफी अहमद अंसारी, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें