फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा खलीलाबाद समेत नौ विद्यालयों को ए ग्रेड

Sat, 18 Nov 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
scout and guide
विज्ञापन
मगहर। संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज में तीन दिनों तक चले जनपदीय स्काउट गाइड रैली का समापन शनिवार को हुआ। इस मौके पर डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने कहा कि रैली में बच्चों ने सराहनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्काउट गाइड के माध्यम से बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का इससे अच्छा और कोई साधन नहीं हो सकता है।
विज्ञापन


रैली के संचालक जिला संगठन आयुक्त स्काउट रमेश यादव ने बताया कि नगर बेसिक गाइड में कस्तूरबा गांधी खलीलाबाद, नगर माध्यमिक गाइड जूनियर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, सीनियर में पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद, तहसील माध्यमिक जूनियर गाइड में आदर्श कृषक इंटर कॉलेज सिहटीकर, संतकबीर आचार्य इंटर कॉलेज मगहर, रामनरेश इंटर कॉलेज रमवापुर, सीनियर में बेणी माधव बखिरा, ब्लॉक बेसिक गाइड में पूर्व माध्यमिक विद्यालय लंगड़ाबार, कस्तूरबा गांधी विद्यालय बघौली को ए ग्रेड मिला।

जबकि स्काउट में ब्लॉक बेसिक पूर्व माध्यमिक महुआरी, तहसील माध्यमिक जूनियर में संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर कॉलेज मगहर, तहसील सीनियर में लालबहादुर इंटर कालेज टुंपार, डीएबी मेंहदावल, नगर जूनियर व सीनियर में हीरालाल खलीलाबाद, मौलाना आजाद खलीलाबाद को ए ग्रेड मिला।
विज्ञापन


जबकि कप बुलबुल में बाल विद्यालय प्रसादपुर और समेकित में मगहर को ए ग्रेड मिला। निर्णायक की भूमिका हरिश्चंद्र यादव, भीमयादव, संतोष, रामनिवास सिंह, सुनील, मनीषा चौधरी, सुगंधा सिंह, बबिता आदि रहे। विजयी प्रतिभागियों को डीआईओएस शिव कुमार ओझा, महंत विचार दास, जिला गाइड आयुक्त निशा यादव ने पुरस्कृत किया।

आयोजक प्रधानाचार्य डॉक्टर राकेश सिंह, बीएसए माया सिंह, प्रधानाचार्य ध्रुवचंद पाठक, जहांगीर अंसारी, अभिमन्यु सिंह, राजकपूर त्रिपाठी, उमेश कुमार गौतम, अरुंधती, राकेश चौधरी, राजदेव तिवारी, नगेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश यादव, महेंद्र यादव, संपूर्णानंद त्रिपाठी, हेमलता, राजेश चंद, वीरेंद्र यादव, रामकुमार वर्मा, रामकुंवर मौर्य, बृजलाल, डॉक्टर हरिशरण शास्त्री, भोलू सिंह, सत्यप्रकाश चौबे, रमाकांत, नागेंद्र पासवान, सिद्धराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें