कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों को संबोधित करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
संतकबीरनगर। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर नगर कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में चुनाव लड़ रहे सभी सभासद व चेयरमैन प्रत्याशियों की बैठक हुई। चुनाव में आचार संहिता के पालन पर जोर देते हुये उनके नियम बताए गए।
उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का पालन करें। कोई भी प्रचार सामग्री सार्वजनिक स्थानों पर न लगाएं, किसी के निजी मकान पर लगाने से पूर्व भवन स्वामी से पूछ लें।
मतदान के दिन पोलिंग बूथ पर जाने के लिए निजी वाहन का ही सहारा लें। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी ही सिर्फ पोलिंग बूथ के पास जा सकता है। लाउडस्पीकर का प्रयोग वर्जित है।पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने कहा कि सभी लोग निर्भीक होकर मतदान करें।
अराजक तत्वों पर विशेष निगाह रखी जाएगी। एडीएम सत्येंद्रनाथ शुक्ल ने कहा कि सभी प्रत्याशी जो भी प्रचार सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं, उन सामग्री पर प्रिंट करने वाले मुद्रण का नाम लिखा हो। निर्धारित खर्च के अंदर ही चुनाव लड़ें क्योंकि इसका पूर्ण विवरण देना होगा।
बैठक में एसडीएम सदर आलोक यादव, सीओ सदर रमेश कुमार, तहसीलदार सदर अरविंद सिंह, अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह, उपकृषि निदेशक लोकेंद्र सिंह, सर्वदांनद पांडेय, श्यामसुंदर वर्मा, नुरूल इस्लाम, जगत जायसवाल, राजू सिंह, जुगानू सहित अन्य प्रत्याशी एवं उनके एजेंट मौजूद रहे।