फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धूप से बचें और पर्याप्त पानी पीएं वरना खराब होगी सेहत

Tue, 07 Jul 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भीषण गर्मी और मौसम के लगातार बदलते प्रभाव का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में 1050 मरीजों ने इलाज कराया। त्वचा रोग, आंखों में एलर्जी, कान दर्द, मुंह के छाले और दांत संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या में खासा इजाफा देखने को मिला।
विज्ञापन

सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ दिखाई दी। पर्ची काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष तक कतार लगी रही। तेज गर्मी और उमस का असर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी पर देखने को मिल रहा है। अस्पताल में सबसे अधिक मरीज त्वचा और एलर्जी संबंधी परेशानियों को लेकर पहुंचे।
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एसबी गौतम ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और पसीने के कारण त्वचा रोगों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों में घमौरियां, खुजली, फंगल संक्रमण, त्वचा पर लाल चकत्ते और एलर्जी जैसी समस्याएं अधिक देखी जा रही हैं। उन्होंने सलाह दी कि त्वचा को साफ रखें, शरीर में नमी और स्वच्छता बनाए रखें तथा बिना चिकित्सकीय परामर्श के कोई दवा या क्रीम का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुरोध पाठक ने बताया कि गर्मी के दौरान मुंह के छाले, मसूड़ों में संक्रमण और दांत दर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी और अनियमित खान-पान इसके मुख्य कारण हैं। लोगों को अधिक पानी पीने और संतुलित भोजन लेने की सलाह दी गई है।
वरिष्ठ होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. उमेश चंद्रा ने बताया कि मौसम के प्रभाव से रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है, जिससे एलर्जी और संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
वहीं, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि आंखों में एलर्जी, कान दर्द, वायरल संक्रमण और कमजोरी की शिकायत वाले मरीज भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों को धूप से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें