संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अनई गांव निवासी दिव्यांश उर्फ प्रिंस समेत उसके माता-पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री 4 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। आरोप है कि अनई गांव निवासी दिव्यांश उर्फ प्रिंस अपने माता-पिता की मदद से उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि छात्रा घर से जेवर और 40 से 45 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई है। परिजनों ने युवक के मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।