सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर शनिवार को परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने विद्यालयों में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, विभागीय योजनाओं और शासन की प्राथमिकताओं की बिंदुवार समीक्षा की।
उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और निर्धारित समय में निपुण लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। कहा कि निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से प्रतिदिन कम से कम पांच बच्चों का आकलन किया जाए।
बैठक में महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं शासन के निर्देशों के क्रम में 24 बिंदुओं पर चर्चा की गई।