संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। कृषि विज्ञान केंद्र बगही की तरफ से वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सीपी एन गौतम के नेतृत्व में विकास खंड हैंसर बाजार के ग्राम आगापुर गुलरिहा में खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत किसानों को जागरूक किया गया।
इसका उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य का संरक्षण, भूमि की उर्वरता बनाए रखना तथा किसानों को टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. दुर्गेश कुमार, वैज्ञानिक एवं डॉ. तरुण कुमार ने किसानों को मृदा संरक्षण, फसल अवशेष प्रबंधन, संतुलित उर्वरक प्रयोग तथा कृषि में वैज्ञानिक तकनीकों के महत्व की जानकारी दी।
वैज्ञानिकों ने बताया कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करना, जैविक खादों को बढ़ावा देना तथा फसल अवशेषों को खेत में जलाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन करना आवश्यक है।