फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा का कार्य कर रहे मजदूरों की तस्वीर मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा का कार्य कर रहे मजदूरों की तस्वीर मांगी
विज्ञापन

सेमरियावां। मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव ने सोमवार को विकास खंड सेमरियावां के कम्हरिया, कुसमैनी, डारीडीहा, चंगेरा मंगेरा, उमिला आदि गांवों में मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि मनरेगा गाइड लाइन के अनुसार विकास कार्य कराया जाए। विकास कार्यों की तस्वीर भी उपलब्ध कराई जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीडीओ एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि कम्हरिया, कुसमैनी, डारीडीहा, चंगेरा मंगेरा, उमिला में मनरेगा से पटरी निर्माण, तालाब, गड्ढे की खुदाई चल रही है। कुसमैनी में चल रहे पोखरा खुदाई के निरीक्षण के दौरान मजदूर दोपहर भोजन के लिए गए हुए थे। ग्राम प्रधान ने बताया कि 70 मजदूर काम कर रहे हैैं, लेकिन कराए गए कार्य को देखकर ऐसा नहीं लगा कि वहां उतने मजदूरों से कार्य कराया जा रहा है। सीडीओ ने कार्य करते समय मजदूरों की तस्वीर मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसी तरह सभी गांव में चल रहे मनरेगा विकास कार्यों के दौरान काम कर रहे मजदूरों की तस्वीर मांगी है। उमिला में पोखरे की खुदाई जेसीबी मशीन से कराए जाने की शिकायत मिली थी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उस पोखरे की कोई फाइल पत्रावली नहीं प्रस्तुत है और न ही कोई पोखरा खुदाई कार्य स्वीकृत किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि इस पर कोई भुगतान नहीं होना चाहिए। इस दौरान एपीओ मदन गोपाल, कंप्यूटर ऑपरेटर देवेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें