फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट से वृद्ध की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट से वृद्ध की मौत, युवक घायल
विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर)। सोमवार को रामजानकी मार्ग पर प्रसादपुर गांव के समीप अनियंत्रित कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार सड़क के किनारे पलटने से बच गई। घायल को पहले पहले सीएचसी मलौली ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सोनाडी चौराहा निवासी 75 वर्षीय शिवसंपत के तीन बेटे धनघटा में अलग-अलग जगहों पर मिष्ठान की दुकान संचालित करते हैं। सोमवार को दोपहर में शिवसंपत साइकिल से घर से धनघटा जा रहे थे। गर्मी से राहत पाने के लिए प्रसादपुर के पास पेड़ के नीचे वह साइकिल खड़ी करके बैठे थे। उन्हें वहां बैठा देखकर गोरखपुर जिले के बेलघाट क्षेत्र के गौरगंज निवासी 32 वर्षीय जमालुद्दीन भी बाइक से पहुंचे और रुक गए। उसी दौरान सिकरीगंज से धनघटा की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर उनकी ओर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के किनारे बैठे दोनों लोग कार की चपेट में आ गए। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर तथा प्रसादपुर गांव के लोग घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली लेकर गए। वहां पर डॉक्टर ने देखते ही शिवसंपत को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल जमालुद्दीन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ विनय पाठक ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें