फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ दफ्तर पर आशा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया

Sat, 23 Apr 2016 12:57 AM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
आशा वकऱ्ों का प्रदशऱ्र्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर के आशा संगिनी के परिणाम घोषित करने से पहले साइकिल चलाने के ट्रॉयल के लिए शुक्रवार को सीएमओ दफ्तर पर बुलाई गई आशा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

स्थिति यह रही कि एक पक्ष साइकिल चलाने का बहिष्कार कर दिया तो दूसरा पक्ष साइकिल चलाने के पक्ष में अड़ा रहा, जिसके कारण दिन भर हंगामा चलता रहा। बाद में शुक्रवार के साइकिल ट्रॉयल को स्थगित करते हुए 26 अप्रैल को कराने का निर्णय लिया गया। 

आशा संगिनी के लिए अगस्त 2014 में साक्षात्कार कराया गया था, लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया जा सका है। आशाएं आंदोलित हुई तो मंडलायुक्त के निर्देश पर यह व्यवस्था बनी कि साइकिल चलाने का कार्य देख लिया जाए। इसके लिए शुक्रवार को मेंहदावल, सांथा, सेमरियावां, बघौली व बेलहरकला की साक्षात्कार में शामिल आशाओं को सीएमओ कार्यालय पर बुलाया गया था। इसके मद्देनजर सुबह दस बजे ही बड़ी संख्या में आशा सीएमओ दफ्तर पहुंच गई, लेकिन इसी दौरान आशा संघ की जिलाध्यक्ष माया सिंह के नेतृत्व में कुछ आशाओं ने यह कहते हुए साइकिल चलाने का बहिष्कार कर दिया है जब पूर्व में ही सभी औपचारिकताएं पूर्ण हो गई है तो फिर साइकिल चलवाने का औचित्य क्या है। इसको लेकर आशाएं दो पक्षों में बट गईं। 
विज्ञापन

दूसरी पक्ष की गायत्री सिंह व अन्य ने कहा कि जब साइकिल चलाने के लिए बुलाया गया है तो फिर साइकिल चलवा लिया जाए। दोनों पक्षों के अपनी-अपनी बातों में अड़ जाने के बाद हंगामा की स्थित बन गई। काफी देर तक विवाद बना रहा। जिसके कारण शुक्रवार को होने वाले साइकिल चलाने के कार्य को सीएमओ ने स्थगित कर दिया।
इसके बाद सीएमओ ने दोनों पक्षों से वार्ता की और समझाने का प्रयास किया। बाद में इस बात पर सहमति बनी कि शुक्रवार को होने वाले साइकिल कौशल परीक्षण को अब 26 अप्रैल को सीएमओ दफ्तर पर कराया जाए। जबकि दूसरे चरण में खलीलाबाद, नाथनगर, हैंसर बाजार, शनिचरा बाजार पौली का साइकिल परीक्षण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 अप्रैल को ही कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, अपर सीएमओ डॉक्टर केपी मिश्रा, डॉक्टर आलोक सिंहा, रामभवन, शिवकुमार, बाल गोविंद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें