फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पर किया प्रदर्शन

Sun, 27 May 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेंहदावल सीएचसी पर प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेंहदावल। केंद्रीय नेतृत्व में आह्वान पर धरना प्रदर्शन के क्रम में रविवार को मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं ने आशा कर्मचारी यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश व केंद्र सरकार से सुनिश्चित मानदेय व राज्य कर्मचारी घोषित करने का वादा पूरा करने की मांग की। ऐसा न होने पर आर-पार की लड़ाई की घोषणा की।        
विज्ञापन


मेंहदावल सीएचसी पर धरना-प्रदर्शन के दौरान आशा कर्मचारी यूनियन की जिला मंत्री निर्मला पांडेय व मंजू देवी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही हैं। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कई बार आश्वासन दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने तो 22 अप्रैल 2017 को कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने व जल्द ही मानदेेय का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक मानदेय की घोषणा नहीं की गई। ऐसे में मजबूरन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार आशा कार्यकर्ताओं से किए गए वादे को पूरा करे। धरना-प्रदर्शन में साधना यादव, शीलम पांडेय, नीलम शुक्ला, मनभावती, सुमन पांडेय, ब्लाक संरक्षक अजय पांडेय आदि लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें