फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आर्या त्रिपाठी बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, अभिलेखों का किया निरीक्षण

Mon, 29 Sep 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला कारागार के किचन का निरीक्षण करते हुए जिला​धिकारी व एसपी । स्रोत - सूचना विभाग
विज्ञापन
धनघटा। पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगाड धनघटा की छात्राएं सोमवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत धनघटा थाने पर पहुंची। जहां सरकार के जरिए चलाएं जा रहे योजनाओं के संबंध में उन्हें जानकारी दी गई और इंटरमीडिएट की छात्रा आर्या त्रिपाठी को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन

इसके पूर्व नारी सुरक्षा, नारी शक्ति, नारी स्वालंब के संबंध में छात्राओं को जागरूक किया गया। साथ ही साथ उनके सुरक्षा के लिए सरकारी हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1076, 1098, 181, 102, 108, 1930 के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी गई। पंफलेट का वितरण किया गया। थाना प्रभारी बनने के बाद आर्या त्रिपाठी ने कार्यालय महिला मिशन शक्ति केंद्र के संबंध में जानकारी ली।
मिशन शक्ति केंद्र के संबंध में बताया गया। उन्होंने महिला शक्ति केंद्रों में मौजूद में रजिस्टर का अवलोकन किया। जनसुनवाई के दौरान आने वाले फरियादियों की समस्या को सुना गया और उसके निस्तारण का उन्हें भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें