जिला अस्पताल के ओपीडी में मरीज का इलाज करते चिकित्सक।
संतकबीरनगर। ठंड और शीतलहर की वजह से गठिया के साथ ही सर्वाइकल के मरीज बढ़ने लगे हैं। इससे लोगों के पुराने चोट खास तौर से बुजुर्गों के जोड़ों में दर्द की शिकायत बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल में घुटना, कमर दर्द और हड्डी रोग से पीड़ित बुजुर्ग मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके साथ ही बुखार और सांस के रोगी भी लगातार उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एलसी यादव ने बताया कि गठिया की वजह से सर्दी के मौसम में जोड़ों में सूजन आ जाती है। इसके चलते मरीजों को असहनीय दर्द होता है। इस दर्द का असर सेहत पर भी धीरे-धीरे दिखने लगता है। गठिया के कारण जोड़ों में मौजूद कार्टिलेज धीरे-धीरे कम होने लगती है, इस वजह से हड्डियां आपस में एक-दूसरे से घिसने या रगड़ने लगती हैं। इसके अलावा सर्दी बढ़ने पर शरीर में सूजन भी होने लगता है। आजकल युवाओं में समस्या देखने का मिल रही है। ठंड में नसों के सिकुड़ने से सर्वाइकल के मरीजों की भी दिक्कतें बढ़ रही है। ऐसे में ठंड के मौसम में इस रोग से पीड़ित मरीजों को परहेज करने की जरूरत है। इसके लिए आवश्यक है कि गर्म कपड़े पहने और ठंडे के बजाय गुनगुने पानी से स्नान करें।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला