- 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का किया गया आयोजन
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला लगा। इसमे कोई बुखार तो कोई पीठ दर्द, पेट दर्द से पीड़ित होकर पहुंचा। कांशीराम आवास में लगे शिविर में सबसे ज्यादा लोग आयुर्वेद पद्धति से इलाज कराए। लोग आयुर्वेद की दवाओ को लेकर गए।
नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र काशीराम में जन आरोग्य मेला लगा। यहां पर बुखार, पीठ दर्द, कमर दर्द, उल्टी दस्त आदि के मरीज सबसे ज्यादा रहे। इसके साथ ही शुगर और बीपी के मरीज पहुंचे। शिविर में आयुर्वेद पद्धति से इलाज किया जा रहा था और दवाएं दी गई। मरीजों ने चिकित्सक को दिखाने के बाद आयुर्वेद की दवाएं ली। मरीज निजामुद्दीन, जीतन, रामस्वरूप, कमलावती का कहना था कि बुखार था, उसे दिखाने आए थे। यहां पर आयुर्वेद की दवा दी गई। यह दवा काफी कारगर साबित होता है। इस दौरान फार्मासिस्ट मनोज कुमार मिश्र, दयाराम, रवि पांडेय, धर्मेंद्र नाथ, सुदामा प्रसाद, डॉ नागेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
मरीजों की शुगर और बीपी की हुई जांच
मगहर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में चिकित्साधिकारी डाॅक्टर एसडी सिंह व डाॅक्टर मनस्विता की देख रेख में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों की शुगर जांच और बीपी जांच की गई। वहीं रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी रोसया पर स्वास्थ्य मेला लगा। यहां पर ज्यादातर मरीज बुखार और उल्टी दस्त के आए। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मरीजो की जांच कर दवा दिया गया है।
बोले मरीज
तीन दिनों से बुखार था, दुकान से दवा लेकर खाई थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शिविर में जांच कराया तो आयुर्वेदिक की दवा दी गई है। इसके बाद पांच दिन बाद फिर बुलाया गया है।
- सायमा खातून,
निवासी, कांशीराम
शरीर में दर्द था, सबसे ज्यादा दिक्कत पीठ दर्द से हो रहा है। चलने, बैठने और उठने में दिक्कत हो रही है। शिविर में दिखाने आई थी। दवा मिला है और चार दिन बार फिर से आकर दिखाने को कहा है।
- विजय लक्ष्मी,
निवासी, खुरदहवां