फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालपेंटिंग उड़ा रहे आचार संहिता का मखौल

Sat, 14 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता का पालन कराने में तहसील प्रशासन नाकाम नजर आ रहा है। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद होर्डिंग और वालपेटिंग मिटाने के बाद प्रशासन सुस्त हो गया है, जिसका परिणाम है कि क्षेत्र में अब भी जगह-जगह वालपेटिंग नजर आ रहे हैं, समाजवादी एंबुलेंस पर लिखे प्रदेश सरकार के स्लोगन भी अभी तक नहीं हटाए गए हैं। ऐसे में प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खडे़ होने लगे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी कछार क्षेत्र में बडे़-बडे़ वालपेटिंग चुनाव आचार संहिता का मखौल उड़ा रहे हैं। तहसील प्रशासन चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद सक्रिय होकर सार्वजनिक स्थानों पर लगे होर्डिंग्स हटाने में जुटा था, वहीं राजस्वकर्मियों को वालपेटिंग मिटाने के लिए लगाया गया था, मगर अब यह प्रक्रिया ठप हो गई है। हालात यह है कि अब भी विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों पर वालपेटिंग साफ नजर आ रहे हैं। प्रशासन की इस कार्यशैली पर अब सवाल उठने लगे हैं।
भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि एंबुलेंस पर प्रदेश सरकार का स्लोगन लिखा हुआ है, तो क्षेत्र के कई जगहों पर की गई वालपेटिंग देखकर तो यही लगता है कि प्रशासन अचार संहिता का पालन नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें