फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान रोडवेज की बस में बरामद हुुआ 70 हजार कैश

Sat, 14 Jan 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
कोतवाली का निरीक्षण करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीओ सदर प्रमोद कुमार ने शनिवार की शाम को चेकिंग के दौरान कांटे चौकी के पास से एक रोडवेज की बस में सवार यात्री के पास से 70,000 रुपये कैश बरामद किया। पूछताछ में हिसाब न दे पाने पर पुलिस ने कैश जब्त कर लिया।
विज्ञापन

 सीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रही बस्ती डिपो की एक रोडवेज बस की चेकिंग की गई, जिसमें यात्री के पास से 70000 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में यात्री ने अपना नाम नरेश कुमार निवासी अमौसी हवाई अड्डा निकट लखनऊ बताया। बरामद कैश में सभी दो-दो हजार के नोट है। कोतवाल को निर्देश दिया गया है कि गठित टीम गहन जांचपड़ताल कर ले और उसके बाद यदि आचार संहिता के उल्लघंन का मामला मिले तो  केस भी दर्ज कराएं।
एसपी ने बताया कि सभी थाने की पुलिस को शाम तीन बजे से छह बजे तक वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए थे। उसी दौरान सीओ सदर की नेतृत्व वाली टीम ने रोडवेज बस से 70 हजार कैश बरामद करते हुए जब्त कर लिया है। आगे जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें