फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नगरवाली माता मंदिर के सौंदर्यीकरण की मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल स्थित क्षेत्रवासियों की अटूट आस्था के प्रमुख केंद्र प्रसिद्ध श्री नगरवाली माता मंदिर के कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त हो गया है। नगर विकास मंत्री ने ''वंदन योजना'' के तहत मंदिर परिसर में अवस्थापना सुविधाओं के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और आधुनिक विकास योजना के माध्यम से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। इसमें मंदिर की दिव्यता को बढ़ाने के लिए आकर्षक लाइटिंग व्यवस्था, लैंडस्केपिंग, आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित मार्ग, विश्राम स्थल और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं शामिल होगी।
क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संजोने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने इस विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री एके शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इसके लिए काफी दिनों से प्रयासरत थे, अब इसकी स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

00000000000000000
बढ़ेंगे श्रद्धालु तो मिलेगा रोजगार
नगर वाली माता मंदिर के सौंदर्यीकरण से यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। इससे विकास को गति मिलेगी और आस-पास के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। मेंहदावल निवासी अजय कुमार, सुरेंद्र आदि ने बताया कि मंदिर के कायाकल्प से क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें