संतकबीरनगर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री पुरस्कार दिया जाना है। इसके लिए खेल निदेशालय ने आवेदन मांगा है। यह पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों को दिया जाना है कि जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा की है।
उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि ऐसे खिलाड़ी जाे ओलंपिक, अंतरराष्ट्रीय आयोजन में देश का प्रतिनिधित्व किए हों और पदक जीते हों। साथ ही खेलो इंडिया अभियान में खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा कृषि, बागवानी, गन्ना उत्पाद आदि में उच्च स्तर के प्रदर्शन प्रभाव के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। शिक्षा, पारंपरिक संस्कृत शिक्षा, कौशलीकरण, स्वास्थ्य पैरामीटर, खादी, कपड़ा, पारंपरिक शिल्प कला आदि के माध्यम से युवाओं को लाभकारी रोजगार की ओर आकर्षित किए हो। 20 जुलाई तक आवेदन स्टेडियम में किया जा सकता है।