संतकबीरनगर। श्याम खाटू जी की निशान यात्रा बुधवार को शहर के बरदहिया बाजार से निकाली गई, जो शहर में भ्रमण करते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर तक गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई।
श्याम खाटू के भक्त बरदहिया बाजार में एकत्र हुए, वहां से निशान यात्रा निकाली गई। आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा, गोलाबाजा होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर तक यात्रा ई। इस दौरान संतविंदर पाल सिंह जज्जी, विपिन जायसवाल, अशोक कसौधन, नीरज गुप्ता, श्याम बिहारी, राकेश जायसवाल, गोपाल रूंगटा आदि मौजूद रहे।