फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से उपकरण जले, छत भी दरकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से उपकरण जले, छत भी दरकी
विज्ञापन

सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के कोहरियावां गांव में दोपहर में बारिश के बीच बिजली गिरने से कई घरों के इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। एक मकान की छत भी दरक गई। संयोग से कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

कोहरियावां गांव निवासी अखलाक अहमद की छत पर बिजली गिरी। इससे मकान की छत दरक गई। उनके घर के इलेक्ट्रिक उपकरण भी जल गए। आसपास के भी कई घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। अखलाक अहमद ने बताया कि उनकी छत पर बिजली गिरने से पानी की टंकी भी फट गई। घर में लगे इन्वर्टर, बैट्री, पंखा, बल्ब, मोटर आदि जल गए। मौलाना साजिद हुसैन के घर के बाहर लगा मीटर और तीन पंखे जल गए। सुलैमान अहमद के घर का मोटर, पंखे आदि जल गउ। इसके अलावा आसपास के कई घरों के लोगों के इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें