फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं : सौरभ निषाद 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बने टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं : सौरभ निषाद 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बने टॉपर
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी मेंहदावल के छात्र सौरभ निषाद 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी की ही दीक्षा चौधरी 97 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे तथा सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आदर्श यादव 96.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र के कैथवलिया निवासी व पेशे से किसान प्रदीप निषाद के पुत्र सौरभ निषाद ने 98.6 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय के विनय चौधरी 96.4 प्रतिशत, सिद्धार्थ 96.4, मुस्कान 96.4 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। ब्लूमिंग बड्स एकेडमी की पलक जायसवाल ने 96 प्रतिशत, ब्लूमिंड बड्स के अंकित मिश्र 95.8 प्रतिशत, सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अखंड चतुर्वेदी ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रेेमा एजुकेशनल एकेडमी के प्रबंधक चंद्रशेखर पांडेय, अंजना पांडेय, ओमधर दुबे, विनय सिंह, कौशलेंद्र कुमार राय, उपेंद्र पांडेय आदि ने छात्रों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसी तरह से सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल व ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें