फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ

विज्ञापन
मान्यवर काशीराम शहरी आवास में अमर उजाला अपराजिता के तहत स्वास्थ्य शिविर के अवसर पर मचासीन सीएमओ? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
फोटो के साथ
विज्ञापन

‘बीमारियों से बचाव को नियमित जांच कराएं’
अपराजिता मुहिम के तहत कांशीराम शहरी आवास में लगा स्वास्थ्य शिविर
शिविर में 300 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत शनिवार को मान्यवर कांशीराम शहरी आवास विकास कालोनी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान करीब 300 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ और उन्हें नि:शुल्क दवाएं दी गईं।
शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ हर गोविंद सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों और ग्रामीण अंचलों में इस तरह का शिविर आयोजित कर अमर उजाला ने सराहनीय कार्य किया है। गरीब तबके के मरीजों को उनके आसपास ही इलाज होगा और दवा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। इसके लिए महिला के गर्भ धारण के साथ ही टीकाकरण कराएं और कम से कम चार जांच अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि लोग सरकारी अस्पताल में प्रसव कराएं। उन्होंने कहा कि सरकार आम जन मानस के लिए कई स्वास्थ्य सेवाएं लागू की है। जो जानकारी के अभाव में लोगों को नहीं मिल पा रही है। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार जरूरी है। विशिष्ट अतिथि जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ एके सिन्हा ने कहा कि किसी के घर में अगर कोई बीमार है और अस्पताल जाना चाहता है तो उसके लिए नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध है। अस्पताल में दवा और जांच भी फ्री होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। इसमेें सभी लोग सहभागिता निभाएं। अपने आसपास सफाई रखें और गंदा पानी इकट्ठा न होने दें। इस दौरान 140 लोगों ने अपराजिता का शपथ पत्र भी भरा। मरीजों की जांच डॉ श्रुति श्रीवास्तव, डॉ मुबारक अली, डॉ तन्वंगी मणि त्रिपाठी, डॉ अंबिका प्रताप गुप्त ने किया और बीमारी के अनुसार नि:शुल्क दवा का वितरण किया। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश यादव, स्टाफ नर्स सुस्मिता पांडेय, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र, रीता राय, जया वर्मा, सरिता भारती, रवि पांडेय, राजकुमार, अमरेंद्र कुमार आनंद, सतीश गौंड, हरिओम सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिविर से मिला लाभ
आज कॉलोनी में तमाम लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई है। अमर उजाला की तरफ से आयोजित इस शिविर में मरीजों को फायदा मिला है। इस तरह के शिविर हर माह लगने चाहिए।
-मोनू
अभियान सराहनीय है
शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में कई जानकारियां मिली हैं। इसका लाभ मिलेगा और आसपास की महिलाओं भी भी बता सकेंगी। अमर उजाला का यह अभियान सराहनीय है।
-अकलीमा
हर चिकित्सक शिविर में मिले
शिविर में स्वास्थ्य से संबंधित कई जानकारियां मिली हैं। हर बीमारी के चिकित्सक उपलब्ध रहे। इससे लोगों को काफी लाभ मिला है। दवा भी भरपूर मिली है। अच्छी पहल है।
विज्ञापन

-बेलाल
जागरूकता का अभाव
ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अभाव है। लोग बीमार होने के बाद अस्पताल जाने से कतराते हैं। ऐसे में घर के बगल में लगे इस तरह के शिविर में इलाज करा सकते हैं।
-अनुुराधा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें