फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास की टूटी आस, हजारों लोगों की जोखिम में जान

विज्ञापन
मगहर में रेलवे की पुलिया जिसके जरिए लोग आते-जाते हैं। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अंडरपास की टूटी आस, हजारों लोगों की जोखिम में जान
विज्ञापन

मगहर/ संतकबीरनरगर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार गांधी आश्रम के मोहल्ला इस्लामनगर से मगहर कस्बे को जोड़ने वाली रेल पुलिया पर अंडर पास बनाने से रेलवे प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए है। रेलवे का कहना है कि यह पुलिया सिर्फ बरसात के पानी की निकासी के लिए बनाई गई है। इससे करीब 500 मीटर दूरी पर मानवित समपार बना हुआ है, जिसे लोग आवागमन के लिए इस्तेमाल करते हैं। इस लिए अंडरपास बनाना संभव नही है। वहीं, बारिश के मौसम में मगहर कस्बा दो हिस्सों में बंट जाता है। इस्लामनगर मोहल्ल के लोगों के साथ मोहम्मदपुर कठार और मोहिउद्दीन गांव के ग्रामीणों को भी आने-जाने में परेशानी होती है। अब नगर की चेयरमैन इस मामले को लेकर फिर से रेल मंत्री से मुलाकात करेंगी। उधर, इलाके लोगों ने अंडर पास नहीं बनाए जाने की खबर से मायूस हैं। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी है।
दरअसल, नगर पंचायत मगहर का मोहल्ला इस्लामनगर रेलवे लाइन के दक्षिण में बसा हुआ है। उसी तरफ मोहिउद्दीनपुर और मोहम्मदपुर कठार की बड़ी आबादी रहती है। इस्लामनगर के अलावा इन दोनों गांवों के लोगों के लिए मगहर कस्बे में पहुंचने का कोई मार्ग नही है। इसके चलते लगभग 10 हजार से अधिक की आबादी मगहर स्टेशन के पश्चिमी छोर पर बनी रेल पुलिया के रास्ते अस्थायी रूप से आती जाती है। बरसात के दिनों में पुलिया में पानी भर जाने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन की पटरी क्रॉस कर अपनी बुनियादी सुविधाएं पूरी करते हैं। खासकर महिलाओं व स्कूली बच्चों के लिए तो यह श्राप बन गया है। रेल पटरी क्रॉस करने में अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है। अंडरपास के लिए इस्लाम नगर के लोग कई बार आंदोलन कर चुके हैं। जनप्रतिनिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के अलावा पूर्व चेयरमैन अश्वनी कुमार गुप्त ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक व रेल मंत्री से अंडरपास रास्ते के लिए मांगपत्र सौंपा था। वर्तमान में चेयरमैन संगीता वर्मा और उनकी कमेटी के लोगों ने इसको लेकर एक पत्र पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी को दिया था। पूर्व सांसद ने तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात भी की थी। पूर्व रेलमंत्री की ओर से दो अगस्त 2018 को संबंधित विभाग को इस समस्या पर विचार करने का पत्र प्रेषित किया गया था। इससे नगर व इस्लामनगर वासियों के अलावा ग्रामीणों में अंडर पास बनाए जाने की उम्मीद जगी थी। लेकिन अब पूर्वोत्तर रेलवे ने इस अंडरपास के निर्माण से इंकार कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम की ओर से नगरपंचायत मगहर को पत्र लिखा गया है कि यह पुलिया सिर्फ बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाई गई है। इस पुलिया से करीब 500 मीटर दूरी पर मानवित समपार है, जिससे जनता के द्वारा आवागमन के लिए प्रयोग किया जाता है। इसलिए इस रेल पुलिया पर अंडर पास बनाना संभव नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। अंडरपास के लिए नगरपंचायत को अनापत्ति पत्र नहीं दे रहे हैं। इस्लामनगर मगहर का अभिन्न अंग है। अंडरपास के लिए पुन: रेलमंत्री को पत्र लिखा जाएगा। अंडर पास के लिए रेलवे विभाग नहीं राजी हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारीयों की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें