फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कबीर मगहर महोत्सव में अनूप जलोटा और अल्ताफ राजा देंगे प्रस्तुति

Sun, 25 Jan 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर के कबीर मगहर महोत्सव के आयोजन के लिए लग रहा हैंगर टेंट-संवाद
विज्ञापन
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव में कलाकारों के नाम तय हो गए हैं। मशहूर गायक अनूप जलोटा, रुपेश मिश्रा, कुलदीप सिंह चौहान, कल्पना पटवारी और अल्ताफ राजा अपने गीतों की प्रस्तुति देंगे। महोत्सव 28 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित होगा। कबीर मगहर महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी परिपेक्ष्य में शनिवार को महोत्सव समिति के सदस्य नूरुज्जमा अंसारी, अवधेश सिंह ने अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह के साथ महोत्सव मंच, दर्शक दीर्घा, दुकानों के स्टाल, झूला मैदान, कबीर अकादमी आदि सहित परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मगहर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए नगर पंचायत प्रशासन परिसर की साफ सफाई के लिए अभी से कमर कस ली है।
विज्ञापन


गौर तलब हो कि सद्गुरु कबीर की वाणी को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कबीर चौरा परिसर में इस वर्ष छह दिवसीय कबीर मगहर महोत्सव का 28 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव मंच के सामने दर्शकों के लिए विशाल जर्मन हैंगर दिन से ही लगने शुरू हो गए हैं। इस दौरान नगर पंचायत प्रशासन द्वारा परिसर की साफ सफाई के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। जिसके लिए नगर प्रशासन विशेष ध्यान दे रहा है। अधिशाषी अधिकारी वैभव सिंह ने कहा कि परिसर की साफ सफाई के लिए दिशा निर्देश दे दिए गए है। सफाई कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। दुकानों का आवंटन खिचड़ी के मेले से ही कर दिया गया है। सदस्य पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी व सदस्य अवधेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में नामी कलाकारों की प्रस्तुति होगी। उनमें कल्पना पटवारी, कव्वाल अल्ताफ रजा, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व कुल हिन्द मुशायरा आदि की प्रस्तुति होगी। सारे कार्यक्रम तय हो गए हैं। महोत्सव कबीर के रंग में रंगता दिखेगा। इस मौके पर संजय दूबे, सभासद सुहेल अख्तर, विशाल सिंह, विशाल वर्मा, दिनेश गिरी, अजय सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें