फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एंटी रोमियो टीम ने शोहदों को चेतावनी देकर छोड़ा

Mon, 08 Sep 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। इंटर कालेज में पढ़ने आने वाली छात्राएं शोहदों की टिप्पणी, छेड़खानी व अन्य असामाजिक गतिविधियों से परेशान रहती हैं। काॅलेज प्रशासन भी इन शोहदों से लाचार है। इसकी शिकायत मिलने पर सोमवार को एंटी रोमियो टीम समेत प्रशिक्षु सीओ अमित कुमार ने बखिरा इंटर कालेज गेट पर पहुंचकर शोहदों की क्लास लगाई।
विज्ञापन


प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, एंटी रोमियो टीम के साथ बखिरा स्थित इंटर कालेज गेट पर पहुंचकर आसपास व काॅलेज के भीतर मुआयना किया। गेट के निकट व सामने खड़े शोहदों से पूछताछ किया। तमाम शोहदे पुलिस को देखकर भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। गेट के निकट खड़े युवकों के परिचय पत्र की जांच किया। पूछताछ करने पर कई युवक सही जवाब नहीं दे सके। ऐसे युवकों को उठक-बैठक कराई गई। प्रशिक्षु सीओ ने कॉलेज शिक्षकों से वार्ता करते हुए कहा कि यदि कोई शिकायत मिलती है तो उन्हें तत्काल इस बात की जानकारी दें।
विज्ञापन


इस दौरान एसओ राकेश कुमार सिंह, एसआई सुरेन्द्र सिंह, सूरज रावत, अमित सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें