रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदौलीमाफी के राजस्व गांव नकहीनगुई में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर शनिवार को जल गया। इससे दो दिन से बिजली आपूर्ति बंद है।
जानकारी के अनुसार पौली के ग्राम पंचायत चंदौलीमाफी के राजस्व गांव नकहीनगुई में चौराकला विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है। गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार की शाम लगभग पांच बजे जल गया जो दो दिन बाद भी ठीक नहीं हो सका है। गांव के मोहम्मद रजा, लालसा, बैजनाथ, महबूब, मोहम्मद अली, मुकेश, मुख्तार आदि ने विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदल कर नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। इस संबंध में बिजली निगम के जेई अशोक कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने की जानकारी मिली है। जल्द उसे सही कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।