फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई पशु गृह में फिर पशुओं के मरने की चर्चा

विज्ञापन
cow
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के बौधरा ताल में बने अस्थाई पशु आश्रय गृह में फिर पशुओं की मौत का मामला चर्चा में आया है। हालांकि पहले मामला उजागर होने के बाद से इस अस्थाई गृह में बाहरी लोगों का प्रवेश नहीं हो रहा है परंतु आसपास के गांवों के लोगों का कहना है कि अस्थाई पशु आश्रय गृह में कई जगह पशुओं के कंकाल देखे गए हैं।
विज्ञापन

मेंहदावल ब्लॉक के बौधरा ताल में छुट्टा व लावारिस पशुओं को रखने के लिए अस्थाई पशु आश्रय केंद्र बनाया गया है। अमर उजाला ने बीते 28 मार्च के अंक में इस पशु आश्रय गृह में 12 पशुओं की मौत का मामला उजागर किया था। अगले दिन डीएम व सीडीओ ने जांच कर पशुओं को देखभाल का निर्देश दिया था। घूरापाली गांव निवासी बृजेश यादव का कहना है कि सोमवार को इस अस्थाई पशु आश्रय गृह में कई पशुओं के कंकाल देखे गए। इसकी सूचना बीडीओ व पशुपालन विभाग को दी गई है। इस संबंध में बीडीओ मेंहदावल ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पशु चिकित्सक से रिपोर्ट मांगी जाएगी। अगर किसी पशु की मौत हुई होगी तो उसके शव का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। इस पशु आश्रय गृह में पशुओं की देखभाल के लिए भूसा-पानी का इंतजाम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें