फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पानी की सप्लाई नहीं शुरू होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 16 May 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैथवलिया में करोड़ों रुपये की लागत से एक साल बने पानी की टंकी से जलापूर्ति नहीं शुरू हो पाई है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पानी की सप्लाई चालू करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण उमेश निषाद, मुर्तजा खान, रामसूरत, कृपाशंकर, रुदल, प्रमोद कुमार, गौरीशंकर यादव, अरशद, मेवालाल, राजदेव आदि का कहना है कि कैथवलिया में लगभग एक करोड़ की लागत से पानी की टंकी बनी और पाइपलाइन बिछाई गई। लेकिन अभी तक ओवर टैंक अधूरा पड़ा है।
इतना ही नहीं चहारदीवारी रख-रखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त हो रही है। इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने विभाग व ठेकेदार से की लेकिन, अबतक किसी जिम्मेदार ने इसकी सुधि नहीं ली। इस संबंध में जेई प्रभु सिंह ने बताया बहुत जल्दी काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें