फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घरौनी प्रमाणपत्र न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल पर उपेक्षा का आरोप, धनघटा क्षेत्र के बछईपुर का मामला
विज्ञापन


धनघटा। तहसील क्षेत्र के ग्राम बछईपुर के ग्रामीणों ने घरौनी न मिलने की शिकायत लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुश्तैनी आबादी की भूमि पर वर्षों से निवास करने के बावजूद उन्हें अब तक घरौनी प्रमाणपत्र नहीं दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2020 में ग्राम बछईपुर में ड्रोन कैमरा एवं लेखपाल द्वारा आबादी भूमि का सर्वेक्षण कराया गया था। इसके बाद स्वामित्व योजना के तहत कई प्रभावशाली लोगों को घरौनी प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया, जबकि गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोगों को लगातार आश्वासन देकर टालमटोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई अधिकारियों से लिखित शिकायत की गई, लेकिन कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। आरोप लगाया कि मजदूरी छोड़कर तहसील का चक्कर लगाना पड़ रहा हैं।

इस दौरान अनिरुद्ध, लालचंद, प्रेमचंद, अरविंद कुमार, घरभरन, जियालाल, रामआधार, रामआशीष, सुशीला, रीना, काजल, कोमल, शंकर, प्रभावती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें