फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले से गुस्सा, नवाज का पुतला जलाया

Tue, 20 Sep 2016 12:08 AM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
बैंक चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवाज शरीफ का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उड़ी में सेना के  12 ब्रिगेड मुख्यालय पर आतंकी हमले से चहुओर नाराजगी है। सोमवार को भाजपा, हियुवा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया और  केंद्र सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की गई। 
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता दोपहर दो बजे जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी के नेतृत्व में बैंक चौराहा पहुंचे और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम चौहान ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आतंकी हमला एक सोची समझी साजिश का परिणाम है। भाजपा नेता दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि उड़ी सेक्टर में स्थित सेना के मुख्यालय पर हुई आंतकवादी हमले के पीछे पाकिस्तान के हाथ होने के सबूत मिलने से एक बार फिर पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब हो गया है। इस दौरान जगदंबा लाल श्रीवास्तव, राकेश मिश्र, प्रदीप कन्नौजिया, विवेकानंद वर्मा, दुर्गा पांडेय, धनंजय पांडेय, श्याम सुंदर वर्मा, देवेंद्र पांडेय, मनोज सिंह, हरिकेश चौरसिया, कमला सिंह, प्रहलाद चौधरी, अश्वनी चौरसिया, वीरेंद्र पांडेय, राम बहादुर चौधरी, दीपक शुक्ला,करूणाकांत मिश्र, जर्नादन लाल श्रीवास्तव, रामचंद्र चौरसिया, दीनदयाल आदि लोग उपस्थित रहे। 

वहीं मेंहदावल बाईपास पर हियुवा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला जलाया। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। हियुवा के जिला प्रभारी आनंद शंकर पाठक ने सेना मुख्यालय पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जबकि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए। जिलाध्यक्ष टुनटुन राय ने कहा कि पाकिस्तान पर अब और समय गंवाने की जरूरत नहीं है बल्कि पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को तत्काल ध्वस्त करने की जरूरत है। पुतला जलाने वालों में सुभाष चंद्र त्रिपाठी, विजय ठाकुर,श्याम नारायण त्रिपाठी, राजू उपाध्याय, मानवेंद्र प्रताप सिंह, कपिल निषाद, राम बली, राधेश्याम यादव, सुशील चौधरी, बालिंदर शर्मा, आलोक राय, राम प्रसाद यादव, राम कृपाल, रामधनी निषाद, टंडन सिंह,  राम कुमार जायसवाल, विजय कुमार, कृष्ण कुमार सिंह आदि लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन


वहीं सोमवार की शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेंहदावल रोडवेज तिराहे पर और भाजपा कार्यकर्ताओं ने समदा चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। सभी ने इस घटना को साजिश करार दिया और निंदा की। इस दौरान भाजपा नेता मदननरायन सिंह, भूपेंद्र तिवारी, जनार्दनलाल श्रीवास्तव, शिवबहादुर सिंह, परमात्मा सिंह, इंद्रसेन सिंह, अमृत पाठक, बृजनंदन पाठक, आशीष तिवारी आदि शामिल रहे। वहीं कांग्रेस की ओर से पुतला जलाने में सत्येंद्र पांडेय व सूरज सिंह, अमरेंद्र यादव, ओमहरि सिंह, शंभूनाथ शर्मा, बारी संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश बारी, नूरूलहोदा, जितेंद्र चौबे मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें