फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ गुस्सा

विज्ञापन
मेंहदावल तहसील कार्यालय पर भीखाडाढ़ के लोगों काेटेदार पर अनियमितता का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेंहदावल तहसील कार्यालय पर ग्राम पंचायत भीखाडाढ़ के ग्रामीणों ने गांव के काेटेदार के विरुद्ध अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि कई माह से खाद्यान्न न वितरण करने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बेलहर कला विकास खंड के ग्राम पंचायत भीखाडाढ़ में स्थित कोटेदार अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चाओं में है। विगत कई माह से खाद्यान्न उठान के बाद भी यहां खाद्यान्न नहीं बंटा। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होती देख मंगलवार को ग्रामीण रमेश यादव, रामचन्दर के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंचकर सैकड़ों लोगों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे गनपत, मेंहदी हसन, महेंद्र यादव आदि का कहना था कि भीखाडाढ़ ग्राम पंचायत के कोटेदार द्वारा लगातार खाद्यान्न की कालाबाजारी की जा रही है।

छह माह से खाद्यान्न उठाने के बाद भी कार्डधारकों को खाद्यान्न नही वितरण किया गया। जबकि इसकी शिकायत कोटेदार से की गई तो वह कार्डधारकों के साथ बदसलूकी करने लगे। उपजिलाधिकारी व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नही हुई। इससे नाराज ग्रामीणों को प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। शिवपूजन, गुलहसन, शिवकरन, मोतीलाल यादव, सूजीत, राजाराम, अजीत यादव, राजमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें