फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Fri, 11 Dec 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संतकबीरनगर। घने कोहरे व ठंड से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आम हो या फिर खास सभी ठंड से बेहाल हैं। कोहरे के चलते जहां सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया हैं वहीं ठंड से लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं।
 जिन लोगों को जरूरी काम था, वह निकले तो लेकिन जहां अलाव दिखा वहीं ठहर गए। चाय की दुकानों पर भी अपेक्षाकृत लोगों की भीड़ रही और लोग चाय की चुस्कियां लेते दिखे। कोहरे का असर ट्रेन और बसों पर की स्पीड पर भी पड़ रहा है। वाहनों के चालक कोहरे की वजह से लाइट जलाकर चल रहे है।
विज्ञापन

दो दिनों से मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। बुधवार की सुबह से ही अचानक आसमान में कोहरा छाने लगा है और दिनभर कोहरे व ठंड से लोग परेशान रहे। गुरुवार को भी लोगों को राहत नहीं मिली।
पूरे दिन तक कोहरा छाया रहा। दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। कोहरे और हवा के चलते लोगों को ठंड का एहसास हुुआ तो घरों में रहे।  सुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर लोग कम संख्या में दिखे। कोहर के चलते ट्रेनें विलंब से चल रही थी। रोडवेज की बसों की स्पीड भी थम गई थी।
विज्ञापन

 गलन से राहत लेने के लिए लोगों ने आग जलाकर राहत की सांस ली। वही ऊनी वस्त्रों की बिक्री करने वाले दुकानदार भी ठंड बढ़ने से काफी खुश है। उन्हे अपनी दुकानदारी अच्छी होने की संभावना दिखी। इसके अलावा स्कूलों में भी बच्चे अलाव तापते देखे गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें