- एचआरपीजी कॉलेज में हुआ अंतर्जनपदीय प्रतियोगिता का आयोजन
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के निर्देश पर नोडल केंद्र एचआरपीजी कॉलेज में सांस्कृतिक समिति द्वारा जनपद स्तरीय भाषण एवं नाट्य प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को हुआ। प्रतियोगिता में दो महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। भाषण में अनामिका और नाटक में एचआरपीजी काॅलेज विजयी रहा।
भाषण प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभाग करने वाले प्रतियोगियों में प्रथम स्थान अनामिका श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान प्रीति यादव एवं तृतीय स्थान जागृति चौरसिया को दिया। तीनों विजेता छात्राएं एचआरपीजी कॉलेज की है। भाषण प्रतियोगिता विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित विषय दहेज, बाल विवाह, विकसित भारत, वृद्ध आश्रम एवं कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान जैसे जवलंत विषय पर हुआ। नाट्य प्रस्तुति में प्रतिभा करने वाली एकमात्र टीम एचआरपीजी कॉलेज की छात्राओं ने अहिल्याबाई होल्कर पर नाट्य मंचन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नाट्य प्रस्तुति में एचआरपीजी कॉलेज की काजल गौतम, श्रेया यादव, खुशी तिवारी, अंजलि, संजना, आंचल, मोहम्मद सैफ, प्रभु दयाल विश्वकर्मा ने प्रतिभाग किया। संचालन सांस्कृतिक समिति के संयोजक विनय कुमार सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में प्रो दिनेश कुमार गुप्ता, पुरुषोत्तम पांडेय, डॉ प्रीति सिंह मौजूद रहीं।