फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आंकिक प्रश्नों को रटे नहीं... समझकर करें अभ्यास

Thu, 27 Feb 2025 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- यूपी बोर्ड : शिक्षक ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स
विज्ञापन

- विशेषज्ञ बोले- तैयारी हो मजबूत तभी भौतिक विज्ञान में आ सकते है अच्छे अंक
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड में 12वीं के विद्यार्थी भौतिक विज्ञान के पेपर में अधिक अंक हासिल तो करना चाहते हैं, लेकिन पेपर हल करने से पहले विद्यार्थियों के मन में कई सवाल होते हैं। न्यूमेरिकल या भाषा का भाग किस प्रकार से तैयार करें, विषय विशेषज्ञ ने कुछ टिप्स बताए हैं। विशेषज्ञ के अनुसार, आंकिक प्रश्नों को रटे नहीं बल्कि समझकर अभ्यास करें। यह टिप्स अपनाकर विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंक ला सकते हैं।
हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि भौतिक विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए छात्र सूत्रों का निगमन व उन पर आधारित आंकिक प्रश्नों की सही तरीके से गणना करें। मात्रकों का विशेष ध्यान रखें। जो भी लिखे स्पष्ट और तर्कसंगत लिखे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रमुख अध्यायों में प्रकाश, प्रत्यावर्ती धारा, विद्युत चुंबकीय प्रेरण, स्थिर विद्युतकीय, परमाणु एवं नाभिकीय आदि शामिल हैं। इन्हें पढ़कर मजबूती के साथ तैयारी की जानी चाहिए। बहुविकल्पीय, अति लघुउत्तरीय प्रश्नों के जवाब 35 मिनट में दें। जो समय बचे, उसमें तीन व पांच अंकों वाले सवालों के जवाब दें। उन्होंने कहा कि लेखन स्वच्छ हो और क्रमबद्ध जवाब दें।
विज्ञापन

आगे बताया कि चित्र नामांकित और स्पष्ट होना चाहिए। मौखिकी के लिए बनाए गए चार्ट व मॉडल अच्छी तरीके से तैयार करें। इसे अपनी पसंद के शीर्षक पर ही बनाएं तो अच्छा होगा।


ऐसे करें तैयारी

- आंकिक प्रश्नों को समझने की कोशिश करें।
- पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करें, प्रति दिन दो घंटे का समय जरूर दें।
- परीक्षा के दौरान हर सेक्शन के लिए समय तय करें।
- न्यूमेरिकल सवालों पर ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करें।
- वर्णात्मक उत्तरों के साथ ग्राफिकल चित्र भी जोड़ें।
- लिखावट अच्छी और समय का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें