फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट से महिला की मौत
विज्ञापन

रोसया बाजार। धनघटा क्षेत्र के गागरगाड़ गांव में शनिवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला विद्युत बोर्ड में मोबाइल चार्जर का प्लग लगा रही थी। उसी दौरान विद्युत की चपेट में आ गई। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

क्षेत्र के गागरगाड़ गांव निवासी 50 वर्षीय नीरजा देवी पत्नी देवेंद्र सिंह शनिवार को दोपहर में मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर का प्लग जैसे ही बोर्ड में लगाईं। उसी समय वह करंट की चपेट में आ गईं। घर के सदस्य अपने-अपने कमरे में आराम कर रहे थे। देवेंद्र अपने दो बच्चों के साथ फरीदाबाद दिल्ली में रहते हैं। देवरानी की नौ वर्षीय बेटी किसी कार्य से जब कमरे में गई तो उन्हें देखकर शोर मचाई। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य जब तक कमरे में पहुंचे, तब तक नीरजा देवी की मौत हो चुकी थी। महिला की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें