मोती तिराहे के पास वृद्ध का मिला शव
संतकबीरनगर। शहर के मोती तिराहे के पास पाकड़ के पेड़ के नीचे एक वृद्ध का शव मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया। वृद्ध की मौत की वजह को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे।
एसआई हरिनरायन दीक्षित ने बताया कि मोती चौराहे पर शुगर मिल के पास पाकड़ के पेड़ के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिला है। देखने से वृद्ध साधु जैसा प्रतीत हो रहा है। उसके पास से कागज मिला है। जिसके आधार पर वह आजमगढ़ का निवासी होना बताया जा रहा है। उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आने के बाद शव की पहचान की जाएगी। उसके बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ब्यूरो