फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी खलीलाबाद में आज रक्तदान कर बनें महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी खलीलाबाद में आज रक्तदान कर बनें महादानी
विज्ञापन

डीएम और एसपी करेंगे उद्घाटन
एक यूनिट रक्तदान से बच सकती है चार लोगों की जान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सीएचसी खलीलाबाद के परिसर में स्थित ब्लड बैंक में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित होगा। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे डीएम दिव्या मित्तल और एसपी सोनम कुमार करेंगे। शहर व जिले का कोई भी व्यक्ति स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन

एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर व रीजनल कोऑर्डिनेटर राम कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2009 में जिले में रोटरी क्लब का गठन किया गया था। उस समय रोटरी क्लब की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ था। वह लगातार रक्तदान कर रहे हैं। साल में दो बार रक्तदान करते हैं। इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. एके सिन्हा ने कहा कि हर व्यक्ति को साल में दो बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। एक यूनिट रक्त से किसी जरूरतमंद की जान बच सकती है। ऐसे में लोग आगे आएं और रक्तदान कर अपना योगदान दें। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान को लेकर जो भ्रांतियां अब तक लोगों में थीं, वह दूर होती जा रही हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग अब रक्तदान करने के लिए आगे आने लगे हैं। एक यूनिट रक्तदान करने से हम चार लोगों की जान बचा सकते हैं। इसलिए रक्तदान जरूर करना चाहिए। इससे बड़ा पुण्य का और कोई काम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें