फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हर वक्त अलर्ट माेड में रहें अपराधियों पर रखें पैनी नजर

Fri, 17 Oct 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि वर्तमान समय में त्योहारों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सभी पुलिसकर्मी अलर्ट मोड में रहें। आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखें। कोई भी कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करता दिखे तो उसके साथ सख्ती से पेश आएं।
विज्ञापन

यह बातें उन्होंने पुलिस लाइन्स के सभागार में सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज पर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति पर नजर रखें। छोटी घटनाओं को भी तत्काल देखें। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को त्वरित रूप से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने, बरामदगी के लिए शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कहा। शातिर व अभ्यस्त अपराधियों को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अंतर्गत जिलाबदर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल के विधिक निस्तारण करने के लिए बताया।
विज्ञापन

साथ ही ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत थानाक्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए कहा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के साथ ही समस्त सीओ, एआरटीओ, एसआईयू, आरपीएफ, अभियोजन, आबकारी अधिकारी माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें