फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोविड में मध्याह्न भोजन की धनराशि वितरण में अनियमितता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरव्यास के प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर कोविड के दौरान शासन से मिले मिड डे मील की कुकिंग कास्ट व जूता-मोजा के पैसे के गबन का आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की गई है। आरोप है कि कोविड के दौरान अभिभावकों के खाते में कुकिंग कास्ट का पैसा डीबीटी के माध्यम से भेजना था लेकिन कुछ के ही खातों में पैसा भेजा गया।
विज्ञापन

बौरव्यास गांव निवासी राममिलन ने बीएसए को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि गांव के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में कोविड से लेकर वर्ष 2023 तक मिड डे मील के कुकिंग कास्ट व जूता मोजा का पैसा छात्रों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के जरिये भेजने का आदेश था । जानकारी मिली है कि विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य की मिलीभगत से कुछ अभिभावकों के ही खाते में डीबीटी का पैसा भेजा गया, जबकि तमाम लाभार्थियों को निर्धारित धनराशि का भुगतान नहीं किया गया।
राममिलन ने पत्र में कहा कि आशंका है कि उस कार्यकाल के दौरान शेष धनराशि का बंदरबाट व गबन कर लिया गया है। राममिलन ने पांच बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराया है, जिसमें कहा गया है कि लॉकडाउन की अवधि में कक्षा-6 से 8 तक के विद्यार्थियों की संख्या, किन-किन विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में पैसा भेजा गया व कोविड काल से वर्ष 2025 तक मिड डे मील के प्राप्त धनराशि व व्यय के विवरण की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें