फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बकाया रुपये मांगने पर की गई रमेश को जलाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के बहेरा माफी गांव में युवक पर पेट्रोल डालकर जान से मारने की कोशिश के मामले में नया मोड़ आया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पहले लोन बकाए में बाइक खींचने के मामले में पूछताछ पर पट्टीदार पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया था लेकिन अब मकान बिक्री के बकाया रुपये मांगने पर आग लगाने की बात सामने आ रही है। पीड़ित ने चार लोगों पर जान से मारने की नीयत से पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया है।
गंभीर रूप से झुलसे पीड़ित का उपचार बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में चल रहा है। मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

बहेरा माफी निवासी रमेश पुत्र रामकनिक गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में जानकारी दी कि उसने एक व्यक्ति के माध्यम से अपना मकान 8.50 लाख रुपये में बेचा था। आरोप है कि सौदे की एक बड़ी रकम बकाया थी लेकिन लंबे समय से वह भुगतान को लेकर टालमटोल कर रहे थे।
पीड़ित के अनुसार, चार जुलाई की सुबह करीब नौ बजे वह अपने एक पट्टीदार के घर पहुंचा, जहां पहले से आरोपी मौजूद थे। उसने बकाया रुपये मांगे तो नाराज होकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान एक अन्य भी मौके पर पहुंच गया।
आरोप है कि चारों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और जान से मारने की नीयत से उस पर पेट्रोल उड़ेल दिया। इसके बाद एक आरोपी ने माचिस से आग लगा दी, जिससे उसके हाथ, पैर, पीठ समेत शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया।
घटना की सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित रमेश का आरोप है कि घटना की शिकायत बेलहरकला थाने में दिए जाने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे परेशान होकर उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें