धर्मसिंहवा क्षेत्र के बरघाट गांव का मामला
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा क्षेत्र के बरघाट गांव में जेठानी एवं उनके बच्चों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
अनीता ने तहरीर में बताया कि 12 नवंबर दोपहर तीन बजे वह फोन पर अपने पति से खेत में पानी चलाने को लेकर बात कर रही थी। उसी दौरान जेठ की बेटी मनीषा आकर कहने लगी कि उसकी मां को गाली दे रही हो। इतने में वह घर पर जाकर अपनी मां गीता देवी व भाई अनूप के साथ आकर उनको मारे-पीटे और जानमाल की धमकी दी। शोर सुनकर गांव के कई लोगों ने बीच-बचाव किया। जिसके बाद उनकी जान बच पाई। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।