फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन के नाम पर 5.98 लाख रुपये हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीनगर। जमीन दिलाने के नाम पर 5.98 लाख रुपये लेने के बाद न तो जमीन देने और न ही रकम लौटाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रुपये मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि खलीलाबाद के मुखलिसपुर रोड निवासी अब्दुल सईद ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बखिरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी दुर्विजय गौतम जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। जमीन दिलाने के नाम पर आरोपित ने 15 जून 2023 को 99 हजार रुपये, 16 जून को दो बार में डेढ़ लाख और 50 हजार रुपये तथा 17 जून को 99 हजार रुपये बैंक खाते में लिए थे। इसके अलावा दो लाख रुपये नकद भी लिए। इस तरह कुल 5.98 लाख रुपये दिए गए।

आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपित ने न तो जमीन दिलाई और न ही रुपये वापस किए। कई बार मांगने पर वह टालमटोल करता रहा। पीड़ित के अनुसार, 22 अक्तूबर 2026 को शाम करीब पांच बजे बरदहिया बाजार में आरोपित से मुलाकात हुई। इस दौरान रुपये वापस मांगने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही एससी-एसटी एक्ट में फंसाने और ऊंची पहुंच होने की बात कहकर डराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें