फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन पर जबरदस्ती निर्माण का आरोप, चार लोगों पर केस

Mon, 17 Feb 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर जनपद के सहजनवा थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोतवाली क्षेत्र के बनकटिया गांव में अपनी जमीन पर चार व्यक्तियों के द्वारा जबरिया निर्माण कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र स्थित देवापार डुगडुईया गांव निवासी मनमोहन सिंह ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि बनकटिया में उनका बैनामा की जमीन है। जिस पर विपक्षी आनंद यादव निवासी बरईटोला निर्माण कार्य करवा रहे थे। उन्होंने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर एसडीएम ने काम रोकने का आदेश दिया था। एक फरवरी को दोपहर में वह जब अपने जमीन पर गए तो आनंद यादव निवासी बरई टोला, अभय कुमार, प्रदीप यादव व राकेश निवासी अनई उनको गाली देते हुए ईंट-पत्थर चलाकर घायल कर दिए। पुलिस ने मामले में उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें