फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: क्रिकेट मैच के विवाद में मारपीट का आरोप

Fri, 28 Feb 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के तामेश्वरनाथ मेले में क्रिकेट मैच के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के महदेवा गांव निवासी विशाल ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 27 फरवरी को दिन में करीब एक बजे के आसपास विपक्षी आकाश अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ तामेश्वरनाथ मेले में उनको देखकर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली देने लगे।
पूर्व में क्रिकेट मैच खेलने को लेकर आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं। इसी को लेकर उक्त लोग उनको पीटे और जानमाल की धमकी दिए। मारपीट की घटना में उनका सिर फूट गया और पूरा कपड़ा खून से भीग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें