फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पेट्रोल पंप सेल्स मैन के साथ मारपीट, दो नामजद समेत दस अज्ञात पर केस

Fri, 28 Feb 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के तामेश्वरनाथ स्थित पेट्रोल पंप के सेल्स मैन के साथ मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने मामले में सेल्स मैन के प्रार्थना पत्र पर दो नामजद एवं दस अज्ञात साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए अपने शिकायत में सत्येंद्र यादव निवासी भरतपुरवा थाना धनघटा ने बताया कि वह तामेश्वरनाथ स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। 27 फरवरी को दिन में लगभग 12:30 बजे के आसपास सत्य निवासी तामा खास अपने भाई शिवम व करीब दस अज्ञात साथियों के साथ जान से मारने की नियत से पेट्रोल पंप पर आए। उनके आक्रामक तेवर देखकर वह अपनी जान बचाने के लिए ऑफिस में घुस गए। जिसके बाद सभी लोग ऑफिस में घुसकर हेलमेट से उनके सिर पर प्राणघातक हमलाकर दिया। जिससे उनको काफी गंभीर चोट आया। सभी लोग पेट्रोल पंप पर लूट व जान से मारने की नियत से आए हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें