फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आरएसएस पदाधिकारी के साथ मारपीट व लूट के तीनों आरोपी दबोचे

Thu, 26 Dec 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरएसएस के पदा​धिकारी को पीटने के आरोपी।
विज्ञापन
मेंहदावल। सोनबरसा पोखरे के पास में मंगलवार की देर शाम आरएसएस कार्यकर्ता के साथ मारपीट और लूटने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 24 घंटे में बुधवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मेंहदावल क्षेत्र के सोनौरा निवासी अविनाश सिंह ने पुलिस को जानकारी दी थी कि वह आरएसएस के नगर कार्यवाहक उपेंद्र, अनुपम तथा संघ चालक अशोक के साथ भरवलिया गांव में एक स्वयं सेवक से मिलने जा रहे थे। रास्ते में सोनबरसा पोखरे के पास तीन लोग सड़क पर गिरे मिले। वह गाड़ी रोककर उन्हें उठाने का प्रयास किया, इस पर तीनों गाली देते हुए डंडे से पीटने लगे और अपने पास रखे असलहे से जान से मारने की धमकी दी और चोट लगने से बेहोश उपेंद्र का सोने का चेन और अनुपम से दो हजार रुपये छीनकर तीनों आरोपी असलहा लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी भरवलिया गांव के आनंद पांडेय, रविंद्र यादव तथा गुुज्जू शर्मा थे। आरोपी मनबढ़, दबंग व आपराधिक किस्म के हैं। मेहदावल थानाध्यक्ष रामकृपाल सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने बुधवार को दिन में लगभग 12:10 बजे तीनों आरोपियों को मेंहदावल पशु अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें