फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: थानाध्यक्ष बनी अक्षरा ने सुनीं शिकायतें

Sun, 28 Sep 2025 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। मिशन शक्ति अभियान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मेंहदावल पुलिस ने एक अनूठी पहल की। इंटर की छात्रा अक्षरा पांडेय को मेंहदावल थाने का एक दिन के लिए प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। उन्होंने थानेदार की कुर्सी संभालने के बाद थाने का निरीक्षण किया। अभिलेखों को देखा तथा फरियादियों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने छात्रा को थाना संचालन, एफआईआर पंजीकरण तथा महिला सुरक्षा संबंधी कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें नेतृत्व व प्रशासनिक कार्यों से जोड़ना है। उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं ने इस अनुभव से प्रेरणा ली और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों की सराहना की। अक्षरा ने महिला अपराध रोकने को लेकर टिप्स दिए तथा महिलाओं को सशक्त बनाने वाली इस योजना की सराहना की। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने कहा कि अक्षरा को एक दिन का सांकेतिक थानेदार बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें