फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रशिक्षण में मिलेट्स फसल पर रहा जोर

Sun, 28 Sep 2025 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली में शुक्रवार को मिलेट्स (श्री अन्न) पुनरुद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष पौली अरविन्द सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर मल्यार्पण से किया।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डाॅ. तरूण ने कहा कि सरकार मिलेट्स (श्री अन्न) उत्पाद को बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में वैज्ञानिक डॉ. दुर्गेश कुमार मौर्य ने कहाकि श्री अन्न की खेती करने और उन्हें अपने दैनिक आहार की आदतों में शामिल करने की जरूरत है। एडीओ एजी दयाराम ने किसानों को श्री अन्न से संबंधित कृषि की गुणवत्ता और उत्पादकता को बढ़ाने के प्रति जागरूक किया।
साथ ही सहकारी मॉडल और प्रबंधन की रणनीतियों के माध्यम से बाजार में उत्पादों की बिक्री, गुणवत्ता नियंत्रण और कृषि प्रौद्योगिकी के उपयोग की जानकारियां दी। इस दौरान पांच किसानों को लाही कीट और पांच किसानों को सम्मान पत्र दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें