मगहर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला शेरपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष सेराज खान ने किया। सदस्यता अभियान के दौरान संगठन की विचारधारा एवं नीतियों से प्रभावित होकर 10 पुरुष एवं 5 महिला सहित कुल 15 लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
जिलाध्यक्ष सेराज खान ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन समाज के हर वर्ग के अधिकारों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करना तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। कार्यक्रम के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सदस्यता अभियान को जारी रखने का संकल्प लिया गया। संवाद