प्रांतीय अधिवेशन में लगा बीज व्यापारियों का जमावड़ा
- खलीलाबाद व मेंहदावल के विधायक ने दीप जलाकर किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश बीज व्यापारी सेवा समिति के आह्वान पर रविवार को खलीलाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में एग्री बिजनेस मैन एसोसिएशन के बैनर तले बीज व्यापारियों का 34वां वार्षिक प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के सैकड़ों बीज व्यापारियों ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि खलीलाबाद सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे व मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल ने दीप जलाकर कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि बीज व्यापारियों की समस्याओं का हर स्तर पर निदान कराया जाएगा। सरकार इस दिशा में गंभीर है। जय चौबे ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में विश्वास की भावना पैदा होती है। इस तरह के कार्यक्रम हर जिले में आयोजित होना चाहिए। जिससे की बीज व्यापारियों को अपनी समस्याओं को बताने का मंच मिले। इस दौरान उन्होंने लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पारस नाथ कुशवाहा, प्रदेश महामंत्री संजय वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष बनर्जी लाल अग्रहरि, सतविंदर पाल जज्जी, जगत जायसवाल, जिलाध्यक्ष पुष्कर चौधरी रविंद्र कुमार मौर्य, जिया लाल मौर्य, शिवप्रसाद मौर्य, अर्जुन मौर्य, लाल चंद्र मौर्य, हरिकेश, धर्मात्मा, रामदास, रमाकांत, देवेश पांडेय, मोहम्मद इसराइल, अबरार अहमद आदि मौजूद रहे। इस दौरान कृषि से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।